रचनात्मक एवं सेवा कार्यो में अग्रणी संस्था रंगोली फाण्डेशन ने प्रदान की दिव्यांग को नई व्हीलचेयर
रंगोली फाउंडेशन द्वारा कोविड-19 काल में भी किए जा रहे निरंतर सेवा के कार्य
शक्ति से संवाददाता कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- बरसों से व्हीलचेयर पर जिंदगी बिताने वाले वृद्ध के चेहरे पर उस मुस्कान लौट आइ जब रंगोली फाउण्डेशन के सदस्यों ने उनको नई ट्रायसायकल दी। 60 वर्षीय महेत्तर राम जांगड़े सक्ती के ग्राम परसदा खुर्द का निवासी है उसकी 2013 में हुए एक सड़क हादसे में रीढ़ की हड्डी में चोट लगने की वजह से कमर के नीचे से शरीर काम करना बंद कर दिया था जिस कारण उन्हें व्हील चेयर पर ही गुजारा करना पड़ रहा है। विकलांगता की शुरुवात में काफी जद्दोजहद के बाद शासन द्वारा एक व्हीलचेयर प्रदान किया गया था जो अब टूट चुका है। गरीबी की मार में उनके लिए नया खरीद पाना संभव नहीं था क्योंकि उनका एक मात्र बेटा भी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है,रंगोली फाउंडेशन के संस्थापक निलेश खाण्डे एवं सदस्य सुमित शर्मा ने बताया कि इस बात की जानकारी जब रंगोली फाउण्डेशन के सदस्यो को हुई तो उन्होनें तत्काल एक नई व्हीलचेयर प्रदान की। सालों बाद सहायता पाकर महेत्तर के चेहरे पर मुस्कान देखते बन रही थी। उनके परिवार ने भी खुशी व्यक्त करते हुए फाउण्डेशन के सदस्यों को धन्यवाद दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि महेत्तर राम का उठना बैठना शौच सभी कुछ व्हीलचेयर पर ही निर्भर है।