पेट्रोल, डीजल के बढती महंगाई के खिलाफ शिवसैनिकों ने किया विरोध प्रदर्शन
जांजगीर चाम्पा।। शिवसेना जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह गहलौत के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने जिला मुख्यालय जांजगीर में केंद्र सरकार के खिलाफ देश में बढ रही निरंतर कमर तोड महंगाई एवं पेट्रोलियम पदार्थों व रसोई गैंस में मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। शिवसैनिकों ने केंद्र सरकार नींद से जागो, केंद्र सरकार होश में आओ के नारे लगाते हुए मानव श्रृंखला बनाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन जांजगीर के मुख्य चौंक पर किया गया। विरोध प्रदर्शन के नेतृत्व कर्ता जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह गहलौत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता के ऊपर हो रहे शोषण एवं जनता को लुभावना बात कह कर अंधकार में रखा जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि गरीब जनता की स्थिति देखते हुए भी महंगाई पर लगाम नहीं लगा पा रही है सरकार। आज देखा जाए तो पेट्रोल व डीजल के कीमत बढ़ने से वाहन से आयात जरूरी सामग्री का किराया भी बढ गया है। जिसके कारण महंगाई और बढ़ती जा रही है।
जिलासचिव ईश्वर साहू ने कहा है कि हमारे लाखों युवा बेरोजगार भाई घूम रहे हैं। कई गरीबों के घर चूल्हा नहीं जल पा रहा है और रहने के लिए छत भी नहीं एवं आने जाने के साधन के लिए इंधन जरूरी है, जो कि केंद्र सरकार के द्वारा हद से अधिक बढ़ाया गया। एवं रसोई गैस, खाने का तेल, खाद, बीज आदि घरेलू वस्तुओं का भी दाम आसमान छू रहा है। सरकार सिर्फ स्मार्ट सिटी, स्मार्ट इंडिया बनाने के सपने दिखा रही है।
जिलासचिव दिलेश्वर विश्वकर्मा ने कहा है कि एक तरफ लोग अभी कोरोना एवं लॉक डाउन के कारण परेशान हैं। और इस स्थिति में सरकार के द्वारा सभी सामग्री का कीमत बढ़ाया जा रहा है। जिसका विरोध शिवसेना हमेशा करते आई है, करती है, और करती रहेगी। शिवसेना प्रदेश प्रमुख माननीय धनंजय सिंह परिहार के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश भर में चलाए जा रहे जनसेवा अभियान को ध्यान में रखते हुए जांजगीर चाम्पा जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह गहलौत के नेतृत्व में जांजगीर के मुख्य चौक से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक नारा लगाते हुए मानव श्रृंखला बनाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया। देश में बढ रही निरंतर कमर तोड महंगाई एवं पेट्रोलियम पदार्थों व रसोई गैंस में मूल्य वृद्धि पर रोक लगाकर बढी हुई कीमत वापस करने की मांग को लेकर कलेक्टर महोदय को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह गहलौत, जिला सचिव दिलेश्वर विश्वकर्मा, जिलासचिव ईश्वर साहू, जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, जिला उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर बरेठ, मालखरौदा ब्लॉक प्रभारी वेदप्रकाश पटेल, जैजैपुर ब्लॉक प्रभारी हीरा लाल पात्रे, नवागढ़ ब्लॉक प्रभारी अभिनय सिंह, पामगढ़ ब्लॉक प्रभारी दीपक यादव, नवागढ़ ब्लॉक उपाध्यक्ष चैतुराम राज, सहित भीष्म नारायण वर्मा, हीरालाल यादव, सूरज हरवंश, रामशरण धीवर, असलम खान, महिलासेना से नजमा बी, वृहस्पति, देवंती सूर्यवंशी, लक्ष्मी बाई, शांति बाई सूर्यवंशी तथा अन्य शिवसैनिक शामिल थे। उक्ताशय की जानकारी जिला महासचिव चंदन धीवर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताई।