रायपुर। आज प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। करीब 15 जिलों में बिजली गिरने की अधिक संभावना बताई जा रही है। मौसम विभाग ने बिलासपुर संभाग के सभी जिलों, रायपुर के बलौदा बाजार, रायपुर और महासमुंद में बिजली गिरने की मध्यम स्तर की चेतावनी जारी की है। दुर्ग संभाग में दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और राजनांदगांव के लिए ऐसी चेतावनी जारी हुई है। वहीं बस्तर संभाग में बस्तर, कोण्डागांव और बीजापुर में बिजली गिरने की अधिक संभावना जताई जा रही है।
जुलाई माह में रायपुर में अधिकतम मासिक वर्षा होती है। सामान्य मानसून के दिनों में 10 से 30 मिमी मध्यम वर्षा होती है। कभी कभी जब बंगाल की खाड़ी अवदाब उत्तर पश्चिमी दिशा कि ओर जाती है तो स्टेशन में एक दो दिन लगातार वर्षा का अनुभव होता है, और तब 24 घंटे में 70 से 120 मि.मी. भारी वर्षा का अनुभव होता है।
माह की औसत वर्षा 326.9 मिमी है तथा दिनों की संख्या 143 है। गर्जन होने वाली दिनों की संख्या 4.4 है। गर्जन की कुछ घटनाएँ झंझावत के साथ जुड़ी होती है। माह का दैनिक औसत अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमशः 31.6 तथा 23.9 डिग्री सेल्सियस होता है। सापेक्ष आर्द्रता 81 प्रतिशत तक होती है।
एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से पूर्वी असम तक हरियाणा, उत्तर उत्तर प्रदेश, बिहार और औप हिमालयीन पश्चिम बंगाल होते हुए माध्य समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा तेलंगाना और उसके आसपास 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तट स्थित है।
छत्तीसगढ़ में अब तक आज 263.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज