छत्तीसगढ़देशराजनीतिविदेश

*प्रेस की आज़ादी पर हमला करने वालों की लिस्ट में मोदी का नाम शामिल होना लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है- विकास उपाध्याय*

*प्रेस की आज़ादी पर हमला करने वालों की लिस्ट में मोदी का नाम शामिल होना लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है- विकास उपाध्याय*

*”रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स” ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम इस सूची में प्रकाशित किया*

रायपुर।कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय का बड़ा बयान आया है। उन्होंने बताया कि दुनिया भर में प्रेस की स्वतंत्रता और पत्रकारों के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था “रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स” ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम उस सूची में प्रकाशित किया है जो ‘प्रेस की आज़ादी पर लगातार हमले कर रहे हैं।’ विकास उपाध्याय ने कहा,इस सूची में भारत से मोदी का नाम शामिल होना इतने बड़े लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है।इससे यह बात भी प्रमाणित हो गया है कि मीडिया पर मोदी सरकार अपना शिकंजा कसती जा रही है।

विकास उपाध्याय ने एक बयान जारी कर बताया “रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स” ने इसे ‘गैलरी ऑफ़ ग्रिम पोट्रेट’ कहा है यानी निराशा बढ़ाने वाले चेहरों की गैलरी। इस गैलरी के विश्व के अन्य चेहरों में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा भी शामिल है। उन्होंने कहा, भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और प्रेस फ्रीडम के ‘हमलावरों’ की सूची में मोदी का नाम सम्मिलित होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विकास उपाध्याय ने बताया इस सूची में पहली बार शामिल होने वालों में भारत के पीएम मोदी को इसे 2021 की गैलरी ऑफ़ ग्रिम पोट्रेट कहा गया है, पिछली बार ऐसी गैलरी संस्था ने पाँच साल पहले साल 2016 में प्रकाशित की थी। इस सूची के व्यक्ति सेंसरशिप वाले तौर-तरीके अपनाते हैं, मनमाने तरीकों से पत्रकारों को जेल में डालते हैं, उनके ख़िलाफ़ हमलों को बढ़ावा देते हैं।रिपोर्ट में कहा गया है कि यह सब अक्सर परोक्ष तरीके से होता है और इनका उद्देश्य प्रेस की स्वतंत्रता को कुचलना होता है।

विकास उपाध्याय ने बताया संस्था ने इस सूची के लिए एक प्रेस फ्रीडम मैप जारी किया है, इसमें रंगों के ज़रिए बताया गया है कि किस देश को किस श्रेणी में रखा गया है, जिन देशों को लाल रंग में दिखाया गया है वहाँ प्रेस स्वतंत्रता की हालत ‘बुरी’ है और नक्शे में भारत का नाम इस श्रेणी में रखा गया है।प्रेस की आज़ादी पर हमला करने वालों की लिस्ट में मोदी का नाम वाकई आश्चर्यजनक तो नहीं पर दुर्भाग्यपूर्ण जरूर है।

विकास उपाध्याय ने यह भी बताया यह संस्था सालाना प्रेस फ्रीडम इंडेक्स जारी करता है जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मीडिया की आज़ादी को मापने का एक पैमाना समझा जाता है। इस इंडेक्स में भारत 180 देशों में 142वें नंबर पर है। भारत इस इंडेक्स में पिछले चार सालों से लगातार नीचे खिसकता जा रहा है, वह साल 2017 में 136वें, साल 2018 में 138वें, साल 2019 में 140वें और पिछले साल 142वें नंबर पर पहुँच गया। इस बीच मोदी शासनकाल का ही समय रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button