अजीबो गरीब मामला-ये क्या गर्भवती महिला के शरीर में 2-2 प्राइवेट पार्ट्स, गर्भवती महिला अस्पताल में आई तो हुआ खुलासा,पढ़े पूरी खबर
नागौर/राजस्थान में एक गर्भवती महिला के दो दो प्राइवेट पार्ट्स होने के बाद डॉक्टरों की टीम हैरान है। महिला यूट्रस डाइडेलफेस नाम की दुर्लभ बीमारी से जूझ रही है। 23 साल की महिला प्रेग्नेट होने के बाद अस्पताल पहुंची है।
इस प्रेग्नेट महिला के मेडिकल चैकअप के बाद डॉक्टरों की टीम का कहना है कि इस दुर्लभ बीमारी का इलाज संभव है लेकिन पेट में पल रहे बच्चे के गिरने का खतरा है।
राजस्थान के नागौर की रहने वाली 23 वर्षीय महिला काफी समय से परेशान थी। महिला अब गर्भवती हुई तो अस्पताल में जांच के लिए पहुंची थी। महिला के दो दो प्राइवेट पार्ट्स की जानकारी मिलने के बाद डॉक्टरों में भी हड़कंप मच गया।
डॉक्टरों की टीम ने जांच में पाया कि महिला की बॉडी में दो वेजाइना, दो सर्विक्स और 2 यूट्रस है। इस बात को लेकर डॉक्टर भी हैरान हैं।
इस मामले की पुष्टि के लिए डॉक्टर्स की टीम ने दो बार उसकी मेडिकल जांच की। हैरानी की बात ये है कि महिला को इस बात की कोई जानकारी ही नहीं थी।
बताया गया है कि महिला 2 महीने की प्रेग्नेंट थी। ब्लीडिंग होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर्स ने जब उसकी मेडिकल जांच की तो पता चला कि उसके शरीर में दो-दो प्राइवेट पार्टस हैं।
डॉक्टर्स का कहना है कि मेडिकल साइंस में इसे ‘यूट्रस डाइडेलफिस’ कहा जाता है। ये एक दुर्लभ बीमारी है। डॉक्टर्स ने बताया कि कुछ टाइम पहले अमेरिका में भी इसी तरह का मामला सामने आया था।
वहीं डॉक्टर्स का दावा है कि महिला पूरी तरह से स्वस्थ है। वह मां भी बन सकती है लेकिन अबॉर्शन का खतरा लगातार बना रहता है। वहीं ये भी कहा गया है कि इसका इलाज संभव है।
बताया जा रहा है कि महिला की शादी 6 महीने पहले ही हुई है। वह 2 महीने की प्रेग्नेंट थी। अचानक ब्लीडिंग होने की वजह से उसे थांवला के सीएचसी में भर्ती कराया गया था।
डॉ प्रकाश ने जब उसकी सोनोग्राफी कराई को पता चला कि उसका मिसकेरेज हो गया है। इलाज के दौरान उसके शरीर में दो-दो प्राइवेट पार्ट होने की जानकारी सामने आई।