अजीब चोर, रात को घरों में घुसकर महिलाओं के साथ करते हैं ये हरकतें, पूरा इलाका परेशान
हिसार/हरियाणा के हिसार के सूर्य नगर कॉलोनी में इन दिनों लोगों को ऐसे चोरों का आतंक है जो कि रात के समय घरों में घुसकर महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करते हैं। पुलिस ने अब अपना जाल बिछाया है।
कॉलोनी की महिलाओं का आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति रात को घरों में घुसकर अश्लील हरकतें करता है। इस डर के मारे कई लोगों ने अपने घरों की सुरक्षा के लिए कंटीली तारें भी लगवा डाली है। वहीं गलियों में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए हैं।
कॉलोनी वासियों का कहना है कि यह आरोपित देर रात दीवारें फांद कर घरों में घुस जाता था जिसके चलते उन्होंने अपने घरों की दीवारें ऊंची करवाई हैं। किसी ने कंटीली तारें लगवा दी हैं। तो किसी ने दीवारों पर ईंट रखकर दीवार को ऊंचा करवा दिया है।
कॉलोनी के लोग अब घरों में भी अपने साथ हथियार लेकर सोते हैं ताकि जरुरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सके। कॉलोनी में नेशनल स्तर के कुछ खिलाड़ी हैं वो अब इन अपराधियों को पकड़ने में जुटे हुए हैं।
खिलाड़ियों का कहना है कि उन्होंने पांच दिन में ऐसे पांच संदिग्ध लोगों को पकड़ा भी है। इन्हें पुलिस के हवाले किया है। मामले में सूर्य नगर चौकी प्रभारी एएसआइ वेद प्रकाश का कहना है कि इन युवकों ने जिन लोगों को पकड़ा है, वे मानसिक रूप से परेशान हैं। उनके घर वालों ने उनके मानसिक रोगी होने की पुष्टि भी की है।।