अपराधदेशमध्य प्रदेश

BIG BREAKING:प्रदेश में पति से खुश नहीं थी पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर दी पति की निर्मम हत्या, दोनों गिरफ्तार

BIG BREAKING:प्रदेश में पति से खुश नहीं थी पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर दी पति की निर्मम हत्या, दोनों गिरफ्तार

विदिशा (मध्यप्रदेश)। जिले के लटेरी तहसील में हुए हत्याकांड का हफ्तेभऱ में खुलासा हो गया। पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में महिला ने अपने गुहान को कबूल किया है।

शादी के 15 दिन बाद दिखा असली चेहरा

पति की हत्या करने वाली महिला ने 15 दिन पहले ही शादी के बंधन में बधी थी। लेकिन अपने प्यार को पाने के लिए पति की बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि छह जुलाई को जब नव दंपत्ति सो रहे थे। उसी समय पति की हत्या हो गई थी। जिस पर पत्नी ने बेसुध होने की बात कर पुलिस को गुमराह किया था।

लेकिन पुलिस पहले दिन से ही पत्नी को संदिग्ध मानकर चल रही थी। वहीं कॉल डिटेल्स और अन्य सूचना के बाद महिला का असली चेहरा उजागर हो गया। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी से कढाई से पूछताछ की। जिसके बाद दोनों ने हत्या करना कबूल किया है। और बताया कि वह अपने पति से खुश नहीं थी, वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। पति को रास्ते से हटाने के लिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक एक दिन पहले ही ससुराल आई पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करवा दी थी। पुलिस ने आरोपी मृतक की पत्नी कृष्णा एवं उसके साथी शुभम को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में उपयोग कुल्हाड़ी को भी जप्त कर लिया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button