*विधायक विकास उपाध्याय कोरोना में मृत व्यक्तियों के नाम पर पेड़ लगाने अभियान के दूसरे दिन 18 पेड़ लगाये।*
*मृतक के परिजनों से उनके घर जा कर विधायक विकास उपाध्याय ने पूछा घर के आर्थिक हालात कैसे हैं।*
रायपुर। संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय पश्चिम विधानसभा में आज वृक्षारोपण कार्यक्रम के दूसरे दिन कोरोना काल में मृतकों के नाम पर 18 पेड़ लगाये और ऐसे परिजनों के घर जा कर उनसे मुलाकात कर पारिवारिक सदस्यों से चर्चा कर वर्तमान आर्थिक हालातों की जानकारी ली।आज इसकी शुरुआत दीनदयाल उपाध्याय नगर के रोहणीपुरम से की गई।मृतकों के परिजनों को जैसे-जैसे इस अभियान की जानकारी मिल रही है स्व स्पूर्थ मुहिम के समर्थन में साथ नजर आ रहे हैं।विधायक विकास उपाध्याय ने ऐसे परिवारों के जरूरतमंद लोगों को आवश्यकतानुसार मदद की भी अपील की है।
विधायक विकास उपाध्याय द्वारा शुरू किए गए हारितांजली अभियान को आम जनों का जबरदस्त जन समर्थन मिल रहा है।आज इस अभियान का दूसरा दिन था। पूरे पश्चिम विधानसभा में इस अभियान का जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है।विधायक विकास उपाध्याय के इस अभियान को देख मृतकों के परिजनों में एक हिम्मत आ गई है कि हमारे दुख की घड़ी में उनके क्षेत्र का विधायक स्वयं साथ है। विकास उपाध्याय पेड़ लगाने के साथ ही उनके घरों में जा कर उनसे मुलाकात कर रहे हैं और वर्तमान पारिवारिक हालातों की जानकारी लेकर उनके लायक जो भी कार्य हो बेझिझक बताने की अपील कर रहे हैं।
विकास उपाध्याय आज मृतकों के परिवार से जब मिल रहे थे लोगों ने कहा,पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है जब उनके क्षेत्र का कोई विधायक इतनी सहजता के साथ उनके साथ और उनके घरों तक पहुँच रहा है। विकास उपाध्याय ने इस दौरान कहा,आप लोगों के सुख दुख में मेरा रहना ही मूल कर्तव्य है।आप लोगों ने मुझे जो मौका दिया उसे किसी भी सूरत में मैं खोना नहीं चाहता। मेरी कार्यप्रणाली में आपकी सहमति हो और मेरे द्वारा किये जा रहे कार्यो में समर्थन,जीवन में अपनों के बीच बनावटी कुछ भी नहीं होना चाहिए। विकास उपाध्याय ने कहा,मैं अपने कर्मो से लोगों के बीच पहुँचना चाहता हूँ। इस कोरोना काल में काफी संख्या में लोगों की जानें गई है, तो काफी संख्या में लोगों को हम बचाने सफल भी हुए हैं।तो आगे मिलजुलकर समय का मुकाबला करना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए।
विकास उपाध्याय ने कहा, शुरू किए इस वृक्षारोपण से पूरा क्षेत्र बहुत जल्द हराभरा दिखाई देगा। डीडी नगर रोहिणी पुरम से इसकी शुरुआत कर क्षेत्र में कोरोना से मृत हुए व्यक्तियों के नाम पर ये पेड़ उनके ही पारिवारिक सदस्यों के हाथों लगाया गया। आज जिनकी स्मृति में पौधा रोपित किया गया उनमें स्वर्गीय नीरज चंद्र तिवारी ,नारायण प्रसाद वर्मा
,श्रीमती प्रतिभा वर्मा
,श्री व्यास नारायण सोनी, बछामत थारवानी, श्री सुशील कुमार सिन्हा,दामोदर दाते, दीपक गबरानी, श्रीमती प्रतिभा शर्मा , सुरेन्द्र निखाडे, कु अनिता वट्टी, श्रीमती लता चौहान, टी घोष , आर.एल साहू , राजेन्द्र शर्मा , श्रीमती सीमा शर्मा, शकुंतला खांडेकर सम्मिलित हैं।