छत्तीसगढ़देशमध्य प्रदेशराजनीतिराज्य
क्या देश मे कुछ बड़ा होने वाला है:- अब क्या तैयारी! विपक्ष की धड़कनें तेज, केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक.. प्रधानमंत्री मोदी भी होंगे बैठक में
क्या देश मे कुछ बड़ा होने वाला है:- अब क्या तैयारी! विपक्ष की धड़कनें तेज, केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक.. प्रधानमंत्री मोदी भी होंगे बैठक में
नई दिल्ली,केंद्र सरकार ने संसद के मानसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को इस बैठक के लिए आमंत्रित किया है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है।
सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलना सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की सर्वदलीय बैठकें सत्र आरंभ होने से पहले बुलाई जाती हैं। मानसून सत्र 19 जुलाई को आरंभ होगा और 13 अगस्त को समाप्त होगा।