छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा किसान मोर्चा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 16 जुलाई को जिला मुख्यालय जांजगीर में

भाजपा किसान मोर्चा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 16 जुलाई को जिला मुख्यालय जांजगीर में

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री नारायण चंदेल एवं भाजपा के जिला प्रभारी एवं बेलतरा विधायक रजनीश सिंह रहेंगे प्रमुख रूप से मौजूद

शक्ति से संवाददाता कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भाजपा किसान मोर्चा जिला- जांजगीर चांपा द्वारा 16 जुलाई को दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक वर्तमान समय में जिले में किसानों को खाद- बीज की हो रही समस्याओं को देखते हुए धरना- प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन कचहरी चौक जांजगीर में किया गया है, तथा उपरोक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं जांजगीर-चांपा विधायक नारायण चंदेल, भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी एवं बेलतरा विधायक रजनीश सिंह,भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, एवं भाजपा किसान मोर्चा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे,भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले ने जिले के सभी पार्टी पदाधिकारी, सदस्यों एवं किसान मोर्चा के सभी सदस्यों को दोपहर 2:00 बजे से आयोजित धरना, प्रदर्शन कार्यक्रम में आवश्यक रूप से वर्तमान कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षा मास्क लगाकर शामिल होने का आग्रह किया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button