CG BREAKING: प्रदेश में कार, पीकअप में सब्जी की बोरी के अंदर भरकर ले जा रहे थे गांजा, पकड़े गए 4 तस्कर, करोड़ों का मादक पदार्थ जब्त, देखे फोटोज में कैसे और कहाँ छुपा कर ले जा रहे थे
महासमुंद। जिले की कोमाखान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हुंडई वार्ना और बोलेरो पिकअप से 8 क्विंटल गांजा पकड़ा है। मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 60 लाख आंकी गई। मामले में 4 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए आरोपियों ने पत्ता गोभी और आलू भरे वाहनों बोरियां के बीच गांजा ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे। लेकिन तस्कर कोमाखान पुलिस को चकमा देने में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि एनएच 353 फॉरेस्ट नाका टेमरी पर कोमाखान पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस को महाराष्ट्र पासिंग की हुंडई वरना एमएच 18 बीजी 5458 और वोडी 02एजी 5266 तेज रफ्तार से ओडिशा की ओर से आई। इसे कोमाखान पुलिस ने टेमरी नाका पर रोका। वाहन की तलाशी लेनी शुरू की, वाहन में पत्ता गोभी व आलू से भरी बोरी रखी हुई थी। पुलिस ने वाहन में रखी बोरियों की तलाशी शुरू की तो उन्हें प्लास्टिक की 15 बोरियों में 110 पैकेट गांजा बरामद हुआ। गांजे का वजन करने पर गांजा 8 क्विंटल पाया गया है। पुलिस ने मामले चार आरोपी संजय सामन्त पिता सुखदेव सामन्त उम्र 38 साल ग्राम जय चंद्रपुर ओडिशा, चिन्मय साहनी पिता विभूति साहनी उम्र 26 वर्ष ग्राम चंदा ओडिशा निवासी, जयशंकर पिता जी. श्रीनाथ ग्राम मोचीसही ओडिशा, निलेश बैरागी पिता सुनील बैरागी उम्र 26 साल ग्राम फ़ागड़े बालापुर थाना महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कर गांजा तस्करों के खिलाफ 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है