बालों की समस्याओं से पाये छुटकारा:- बालों पर लौकी का रस लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें प्रयोग का तरीका..
बालों की समस्याओं से पाये छुटकारा:- बालों पर लौकी का रस लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें प्रयोग का तरीका..
बालों की समस्या आज के समय में जी का जंजाल बन चुकी हैं। आज के समय में अमूमन लोग बालों की समस्या से ग्रस्त हैं। खराब लाइफस्टाल और असंतुलित खान-पान के कारण लोगों के बाल कम उम्र में ही सफेद होने और झडऩे लगे हैं। अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या है तो लौकी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। लौकी के रस में विटामिन बी (बायोटिन) पाया जाता है, जो बालों को सफेद होने और झडऩे से रोकने में मदद करता है। यह स्कैल्प में जमा गंदगी को साफ करने के साथ ही बालों में मौजूद टॉक्सिन्स का सफाया करने में मददगार होता है। चलिए जानते हैं बालों पर लौकी का रस लगाने के कुछ फायदों के बारे में।
1. बालों का झडऩा कम करे
बालों का टूटना और झडऩा कम करने में भी लौकी का रस अहम भूमिका निभाता है। लौकी का रस आपके स्कैल्प तक पहुंचकर स्कैल्प के बंद हुए रोमछिद्रों को खोलकर उन्हें प्रॉपर नरिशमेंट प्रदान करता है। जिससे बालों को नमी मिलती है और बालों का टूटना और झडऩा काफी हद तक कम होता है। इसके लिए आप लौकी के छिलकों को पीसकर उसका रस निकालें और अपने स्कैल्प पर इसकी मालिश करें। ऐसा करने से बालों तक सभी जरूरू पोषक तत्व मिलेंगे और बालों का टूटना कम होगा।
2. गंजेपन से बचाए
बालों के लिए लौकी का रस किसी औषधि से कम नहीं माना जाता है। लौकी के रस में मुख्य रूप से थियामिन यानि विटामिन बी 1 पाया जाता है। जो रेड ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ाकर स्कैल्प तक सुचारू रूप से ऑक्सीजन की सप्लाई करता है, जिससे स्कैल्प बालों के विकास के लिए प्रतिक्रियाएं देता है। इस रस में पैंटोथेनिक एसिड की मात्रा पाई जाती है। इसे एंटी स्ट्रेस विटामिन के नाम से भी जाना जाता है। यह स्ट्रेस हार्मोन्स को नियंत्रित कर बालों की ग्रोथ में सहायता करता है। साथ ही गंजेपन से भी बचाता है। इसके लिए लौकी के रस को ऑलिव ऑयल के साथ मिलाकर बालों पर लगा सकते हैं। चाहें तो इसमें तिल या फिर सरसों का तेल भी मिला सकते हैं।
3. बालों को सफेद होने से रोके
लौकी के रस में पाया जाने वाला बायोटिन यानि विटामिन बी बालों से डिसकलरेशन की समस्या को दूर करता है। इसके लिए आप लौकी के रस को अपने स्कैल्प पर दही के साथ मिलाकर लगाएं और थोड़ी देर इससे मसाज करें। इसके बाद इसे धो लें। इससे बालों का सफेद होना काफी कम होता है।
4. स्कैल्प की गंदगी साफ करे
स्कैल्प में गंदगी जमना भी बालों के टूटने और झडऩे का ही एक कारण माना जाता है। आमतौर पर स्कैल्प में धूल मिट्टी जम जाती है, जो बालों की जड़ों को कमजोर बना देती है। ऐसे में लौकी के रस से स्कैल्प को धोने या फिर बालों पर इसकी मालिश करने से स्कैल्प अंदरूनी रूप से साफ होता है और सभी टॉक्सिन्स भी निकल जाते हैं।
5. डैंड्रफ से बचाए
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए भी लौकी का रस काफी अच्छा माना जाता है। इसके लिए लौकी के रस में एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर लगा सकते हैं। आप चाहें तो इसे कच्चे दूध के साथ मिक्स करकर बालों की मसाज भी कर सकते है।