छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जांजगीर-चांपा जिले की जिला कार्यसमिति की बैठक 22 जुलाई को संपन्न

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जांजगीर-चांपा जिले की जिला कार्यसमिति की बैठक 22 जुलाई को संपन्न

शक्ति से संवाददाता कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति-भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जांजगीर-चांपा जिला कार्य समिति की प्रथम बैठक जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर में 22 जुलाई को संपन्न हुई, बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, बैठक में मंचस्थ अतिथियों में भाजपा जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अयूब खान,जिला महामंत्री रूपेश जैन,भाजपा जिला कार्यालय मंत्री प्रदीप सराफ,प्रमुख थे, कार्यक्रम का संचालन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अयूब खान ने करते हुए विस्तार पूर्वक जिला कार्य समिति गठन एवं मंडलों के गठन की जानकारी दी, साथ ही सभी पदाधिकारियों को सक्रियता के साथ पार्टी संगठन के निर्देशानुसार कार्य करने का आग्रह किया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश के अल्पसंख्यक वर्ग के लिए विभिन्न योजनाएं प्रारंभ की है,तथा हम सभी को केंद्र सरकार की योजनाओं को नीचे तक पहुंचाना है एवं भारतीय जनता पार्टी ने अल्पसंख्यक वर्ग की चिंता करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में पहल की है तथा मंडल स्तर एवं बूथ स्तर पर हमारा यह संगठन सक्रियता के साथ कार्य करें, इसकी तो हम सबको चिंता करनी हैं, कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन अकलतरा मंडल अध्यक्ष अवनीश जैन ने करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया, भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जांजगीर-चांपा जिले की 22 जुलाई को संपन्न जिला कार्य समिति की प्रथम बैठक में जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, जिला अध्यक्ष अयूब खान अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री रूपेश जैन, अकलतरा मंडल अध्यक्ष अवनीश जैन,शाहिद खान जैजैपुर,इम्तियाज मेमन बिर्रा, नियाज खान,सैय्यद आबिद सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष,मोहम्मद सलीम खान ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, करीम खान मंडल अध्यक्ष छपोरा, जैतून बेगम खान कोषाध्यक्ष,हरप्रसाद भोई बलौदा मंडल अध्यक्ष सहित काफी संख्या में पदाधिकारीगण मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button