छत्तीसगढ़देशराज्य

breaking : नॉन-स्टॉप 8 हजार किमी दूरी तय कर पहुंचे 3 और राफेल, इतनी हो गई संख्या..

नई दिल्ली। भारत को 3 राफेल फाइटर जेट और मिल गए हैं। फ्रांस से मिलने वाली राफेल विमानों की यह 7वीं खेप है। इन विमानों के आने से वायु सेना की मारक क्षमता और मजबूत हो गई है। इन विमानों को भारतीय वायु सेना के दूसरे स्क्वाड्रन में शामिल किया जाएगा। 5 राफेल फाइटर जेट्स की पहली खेप 29 जुलाई, 2020 को भारत पहुंची थी। इससे लगभग चार साल पहले भारत ने करीब 59,000 करोड़ रुपये की लागत से 36 विमानों की खरीद के लिए फ्रांस के साथ एक अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किया था।

वर्तमान में वायु सेना के पास 3 और विमानों के आने से इनकी संख्‍या 24 हो गई। शेष विमान 2022 तक आने की उम्मीद है। राफेल विमानों का पहला स्क्वाड्रन अंबाला वायु सेना स्टेशन में है। एक स्क्वाड्रन में करीब 18 लड़ाकू विमान होते हैं। इन तीन विमानों के आने के साथ ही फ्रांस से अब तक 24 राफेल विमान मिल चुके हैं। दोनों देशों के बीच हुए सौदे के तहत भारत को कुल 36 राफेल विमान मिलने हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button