भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कार्य समिति की प्रथम बैठक 23 जुलाई को संपन्न
बैठक में 26 मंडलों के मंडल प्रभारियों की हुई घोषणा
शक्ति से संवाददाता कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति- भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जांजगीर-चांपा जिला कार्य समिति की प्रथम बैठक 23 जुलाई को जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर में संपन्न हुई, बैठक का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, तत्पश्चात बैठक में मंचस्थ पदाधिकारियों में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं जांजगीर चांपा के विधायक नारायण चंदेल, भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश के महामंत्री एवं पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह गबेल, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी प्रभारी पंकज कांकरिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष भुवन भास्कर यादव, जिले के महामंत्री टिकेश्वर गबेल टुककु एवं कीर्तन चंद्रा प्रमुख रूप से उपस्थित थे, कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए जिला महामंत्री द्वय ने विस्तार पूर्वक पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा विगत दिनों संपन्न मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यक्रमों की जानकारी दी, साथ ही जिले के 25 मंडलों में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यकारिणी गठन की भी जानकारी दी एवं इस दौरान पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश के निर्देशानुसार बूथ स्तर पर मोर्चे का गठन कर संगठन के कामों में तेजी लाएं, बैठक को प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं विधायक नारायण चंदेल तथा प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महामंत्री डॉ. खिलावन साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि आज केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है, हम सभी को नीचे स्तर तक केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाना है, एवं पार्टी के संगठन को सतत बूथ स्तर पर मजबूत रखना है, भाजपा जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, मोर्चा के जिले के प्रभारी पंकज कंकरिया एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष भुवन भास्कर यादव ने संबोधित करते हुए विस्तार पूर्वक संगठन के कार्यों को मंडल स्तर पर गति देने तथा आने वाले दिनों में पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों का भी क्रियान्वयन करने का आग्रह किया,कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला महामंत्री टिकेश्वर गबेल टुककु ने कहा कि आज जांजगीर-चांपा जिले में पिछड़ा वर्ग मोर्चा का सभी मंडलों में लगभग गठन हो चुका है, एवं आने वाले दिनों में प्रत्येक बूथ स्तर पर 5-5 सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जाएगी एवं आने वाले विधानसभा के चुनाव में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा पार्टी संगठन के काम में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा, बैठक को जिले के प्रभारी पंकज कंकरिया ने भी संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्ष/महामंत्रीयों को सक्रियता के साथ अपने- अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संगठन को नीचे स्तर तक मजबूत बनाने का आग्रह किया,एवं बैठक में 26 मंडलों के मंडल प्रभारियों की घोषणा की गई जिसमें नैला जांजगीर मंडल संतोष भेड़पाल, जांजगीर ग्रामीण मंडल श्याम चंदेल, नवागढ़ मंडल श्याम चंदेल,चाम्पा मंडल संतोष भेड़पाल, मूलमुला मंडल कृष्णा देवांगन, पामगढ़ मंडल दुर्गेश स्वर्णकार, शिवरीनारायण मंडल दुर्गेश स्वर्णकार,बलौदा मंडल कीर्तन चंद्रा, अकलतरा मंडल कृष्णा देवांगन, अकलतरा ग्रामीण मंडल शिवानंद यादव, पहरिया मंडल कीर्तन चंद्रा, नरियारा मंडल शिवानंद यादव,जैजैपुर मंडल शिव प्रकाश देवांगन,बम्हनीनडीह मंडल धजाराम साहू,भोथिया मंडल शिव प्रकाश देवांगन,हसौद मंडल गजेंद्र राठौर, छपोरा मंडल गजेंद्र राठौर,चंद्रपुर मंडल नरसिंह साहू,कोटमी मंडल नरसिंह साहू, डभरा मंडल टिकेश्वर गबेल टुककु, मालखरौदा मंडल टिकेश्वर गबेल टुककु,अड़भार मंडल पुष्पेंद्र चंद्रा, शक्ति नगर मंडल पुष्पेंद्र चंद्रा,बाराद्वार मंडल
घसियाराम यादव,सारागांव मंडल धजाराम साहू,शक्ति ग्रामीण मंडल घसीयाराम यादव को प्रमुख रूप से दायित्व दिया गया है, तथा जिला कार्य समिति की प्रथम बैठक में सभी 25 मंडलों के मंडल अध्यक्ष/ महामंत्री, जिले के पदाधिकारी तथा जिला कार्यसमिति के सदस्य काफी संख्या में मौजूद रहे