Congress First List: कांग्रेस की पहली लिस्ट पर आया बड़ा अपडेट सामने, इतने उम्मीदवारों के नाम तय, कभी भी हो सकती हैं घोषणा
MP Congress First List मध्य प्रदेश कांग्रेस जल्द जारी कर सकती है अपने उम्मीदवारों की पहली सूची, 100 नामों पर हुई चर्चा

Congress First List: कांग्रेस की पहली लिस्ट पर आया बड़ा अपडेट सामने, इतने उम्मीदवारों के नाम तय, कभी भी हो सकती हैं घोषणा
MP Congress First List मध्य प्रदेश कांग्रेस जल्द जारी कर सकती है अपने उम्मीदवारों की पहली सूची, 100 नामों पर हुई चर्चा
MP Congress First List: भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को अब चंद ही महीनों का समय बाकि है। इससे पहले भाजपा-कांग्रेस में उम्मीदवारों के नाम पर माथापच्ची चल रही है। पार्टी के दिग्गज लगातार बैठके कर नाम पर विचार विमर्श कर रहे है। हालांकि बीजेपी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है और दूसरी सूची जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है। उधर कांग्रेस में भी लगातार बैठकों का दौर चल रहा है।
MP Congress First List: ऐसा माना जा रहा है कि 15 सितंबर से पहले एमपी कांग्रेस लगभग 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर देदी। बीती रात हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। जिसके बाद पीसीसी चीफ ने बयान देते हुए कहा कि “100 सीटों पर चर्चा हुई है। अभी तक कोई नाम फाइनल नहीं हुआ है। कल भी बैठक होगी” जिसके बाद आज फिर से कांग्रेस में बैठक का दौर चालू हो गया है। कभी भी कांग्रेस अपनी पहली सूची जारी कर सकती है।
MP Congress First List: इसके अलावा दिल्ली में टिकट को लेकर कांग्रेस की मैराथन बैठक जारी है। दिल्ली में फिलहाल स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों से आज अलग-अलग भी चर्चा होगी। क्राइटेरिया बनने के बाद सीटों पर आज से चर्चा शुरू होगी। कल देर रात हुई बैठक में सिंगल नामों वाली सीटों पर सहमति बनी। जहां बिल्कुल विवाद नहीं वहां पर टिकट का ऐलान जल्द संभव है।